Thursday, November 26, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: तीन हाथ नाका से घोडबंदर मार्ग पर बड़ा हादसा; ट्रक के अगले पहिए में फंसी युवती को पब्लिक ने बचाया, पास ही चौकी होने के बावजूद नदारद रही ट्रैफिक पुलिस, ड्राईवर फरार।

 



ब्रेकिंग न्यूज़: तीन हाथ नाका से घोडबंदर मार्ग पर बड़ा हादसा; ट्रक के अगले पहिए में फंसी युवती को पब्लिक ने बचाया,

https://x.com/PowerNextBharat/status/2125939533812240438?a=nsFTZEh7720jQGA1ZWY&s=20

पास ही चौकी होने के बावजूद नदारद रही ट्रैफिक पुलिस, ड्राईवर फरार।

https://www.facebook.com/share/v/1FQmgqsTzh/

ठाणे: तीन हाथ नाका से घोडबंदर रोड की ओर जाने वाले व्यस्त मार्ग पर आज एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया, जहां TVS दोपहिया वाहन चला रही एक युवती ट्रक के अगले पहिए के नीचे आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद भी ट्रक चालक ने वाहन रोकने के बजाय युवती के ऊपर से ट्रक को आगे बढ़ाने का प्रयास किया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने तुरंत शोर मचाकर और घेराबंदी कर ट्रक को रुकवाया। इसके बाद लोगों ने भारी मशक्कत कर ट्रक के टायर में फंसी युवती को बाहर निकाला। इसी दौरान वहां से गुजर रहीं दो नर्सों ने मानवता और सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल प्राथमिक स्थिति संभाली और युवती को एक ऑटोरिक्शा के जरिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

इस पूरी घटना के दौरान पुलिस और ट्रैफिक प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बेहद गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को कई बार फोन किए, लेकिन कोई मदद समय पर नहीं पहुंची। स्थानीय नागरिकों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है कि घटनास्थल के ठीक बाजू में ही तीन हाथ नाका पर ट्रैफिक पुलिस की चौकी है, जहां ट्रैफिक पुलिस की दो-दो गाड़ियां हर वक्त खड़ी रहती हैं और जवान चालान व फाइन काटने के लिए हमेशा तैनात रहते हैं। इसके बावजूद, महज चंद कदमों की दूरी पर जिंदगी और मौत से जूझ रही युवती को बचाने के लिए न तो कोई ट्रैफिक कर्मी और न ही कोई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचा।

घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक अपना वाहन मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई, फरार चालक की गिरफ्तारी और घायल युवती की स्थिति से जुड़े ताजा अपडेट हम आपको लगातार देते रहेंगे।

 

No comments:

Popular Posts

ब्रेकिंग न्यूज़: तीन हाथ नाका से घोडबंदर मार्ग पर बड़ा हादसा; ट्रक के अगले पहिए में फंसी युवती को पब्लिक ने बचाया, पास ही चौकी होने के बावजूद नदारद रही ट्रैफिक पुलिस, ड्राईवर फरार।

  ब्रेकिंग न्यूज़: तीन हाथ नाका से घोडबंदर मार्ग पर बड़ा हादसा ; ट्रक के अगले पहिए में फंसी युवती को पब्लिक ने बचाया , https://x.com/Pow...