Tuesday, January 26, 2021

Republic Day Celebration at Mulund Court 2021




 

२६ जनवरी २०२१ मुलुंड - मुंबई : (२६ जनवरी) का दिन भारत में हर वर्ष गणतंत्र दिवस (रिपब्लिक डे) के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष भी देश में ७२वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. मुलुंड में आज उत्साह के वातावरण में सभी स्कुलो में, कई सोसायटियो, सरकारी दफ्तरों में और पोलिस थाने में गणतंत्र दिवस मनाया गया,  मुलुंड कोर्ट के प्रांगण में कुर्ला तेहेसिलदार के प्रान्त (एस.डी.एम्.) श्री पद्माकर रोकड़े जी एवं मुलुंड - कुर्ला तेहेसिलदार श्री संदीप थोरात जी के हांथों ध्वजारोहण किया गया, इस समय मुलुंड पोलिस स्टाफ,  नगरसेवक श्री प्रकाश गंगाधरे जी, नगरसेविका अ सौ रजनी केनी जी, मुलुंड तेहेसिलदार कार्यालय एवं कोर्ट कर्मचारी, नागरिक और कई बच्चे उपस्थित थे, और इस अवसर पर मुलुंड के विधायक श्री मिहिर चंद्रकांत कोटेचा जी के हाथो मुलुंड तेहेसिलदार कार्यालय एवं कोर्ट कर्मचारीयो को  कोरोना योद्धा से सन्मान किया गया.

Republic Day Celebration at Mulund Police Station 2021






२६ जनवरी २०२१ मुलुंड - मुंबई : (२६ जनवरी) का दिन भारत में हर वर्ष गणतंत्र दिवस (रिपब्लिक डे) के रूप में मनाया जाता है. इस वर्ष भी देश में 72वां गणतंत्र दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. मुलुंड में आज उत्साह के वातावरण में सभी स्कुलो में, कई सोसायटियो, सरकारी दफ्तरों में और स्थानिक पुलिस थाने में गणतंत्र दिवस मनाया गया,  मुलुंड पुलिस स्टेशन के प्रांगण में ज़ोन ७ के डी.सी.पी. श्री प्रशांत कदम जी व ईशान्य मुंबई के सांसद श्री मनोज किशोर कोटक जी के हाथों ध्वजारोहण किया गया, इस समय मुलुंड की नई ए.सी.पी. प्रिया मच्छिंद्र ढाकणे जी, पूर्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक और अभी के ए.सी.पी. (ए.टी.एस.) श्री श्रीपाद काले जी, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री रवि सरदेसाई जी, मुलुंड पोलिस और ट्रैफिक पोलिस स्टाफ,  नगरसेवक श्री प्रकाश गंगाधरे जी, नगरसेविका अ. सौ. समिता विनोद कांबले जी, मुलुंड के नागरिक और कई बच्चे उपस्थित थे, और इस अवसर पर स्थानिक वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री रवि सरदेसाई जी ने सांसद श्री मनोज किशोर कोटक जी और मुलुंड के विधायक श्री मिहिर चंद्रकांत कोटेचा जी का शॉल - श्रीफल देकर सन्मान किया. इस अवसर पर छोटे छोटे बच्चो को स्टेशनरी सामाग्री देकर सन्मान किया. विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों का भी सम्मान किया, मुलुंड पोलिस स्टेशन को पूरी तरह से सजाया गया था और श्री निर्मल ठक्कर जी ने अपनी टीम के साथ देश भक्ति गीत गाए, जिसमे कई पोलिस कर्मिओ ने भी देश भक्ति गीत गाए.











Popular Posts

बलूचिस्तान के हिंगलाज शक्तिपीठ से कच्छ के 'माता नो मढ़' का दिव्य संबंध: एक वरिष्ठ पत्रकार की विशेष खोजपूर्ण रिपोर्ट

विशेष रिपोर्ट: पावर पब्लिकेशन स्टूडियो लेखन एवं प्रस्तुति: नितिन ललितकुमार मणियार (वरिष्ठ पत्रकार) अखंड भारत की भौगोलिक सीमाएं भले ही सम...