Friday, May 29, 2026

मुलुंड वेस्ट में दर्दनाक हादसा: कार ने फुटपाथ पर सब्जी खरीद रहे लोगों को कुचला, महिला की मौत, बच्चा और महिला घायल

 

https://www.facebook.com/share/v/1E8wcjxm4g/

मुलुंड वेस्ट में दर्दनाक हादसा: कार ने फुटपाथ पर सब्जी खरीद रहे लोगों को कुचला, महिला की मौत, बच्चा और महिला घायल

https://youtube.com/shorts/981BOEh320E?feature=share

मुंबई | मुलुंड वेस्ट | PNR न्यूज़ / पावर समाचार

https://x.com/PatrakarNManiar/status/2060091239408820418?s=20

मुलुंड वेस्ट के सीमेंट कंपनी रोड स्थित सिटी ऑफ जॉय सोसायटी के सामने गुरुवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सिटी ऑफ जॉय के मुख्य गेट से बाहर निकल रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के उस पार फुटपाथ पर सब्जी खरीद रहे लोगों पर चढ़ गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चला रहे बुजुर्ग चालक गेट से बाहर निकलते समय सामने से आ रहे ट्रैफिक को लेकर भ्रमित हो गए। बताया जा रहा है कि घबराहट में उन्होंने ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया, जिसके बाद कार तेजी से सड़क पार कर फुटपाथ पर लगी भाजी मंडी में जा घुसी। हादसे के समय वहां कई ग्राहक सब्जियां खरीद रहे थे।

घटना में घायल हुए बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं एक महिला का हाथ टूटने की जानकारी सामने आई है। उनका इलाज अग्रवाल अस्पताल में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मुलुंड पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई। ट्रैफिक भी लंबे समय तक प्रभावित रहा।

स्थानीय रहिवासियों ने इस हादसे के पीछे सड़क की संरचना और वर्षों पुराने विशाल वृक्षों को भी जिम्मेदार बताया है। रहिवासियों का कहना है कि सिटी ऑफ जॉय के मुख्य गेट के सामने सड़क किनारे और डिवाइडर के पास स्थित बड़े-बड़े पेड़ों की वजह से आने-जाने वाले वाहनों का दृश्य स्पष्ट दिखाई नहीं देता, जिससे लगातार दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि जब सिटी ऑफ जॉय प्रोजेक्ट का निर्माण हुआ था, तब सड़क चौड़ीकरण और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कुछ पेड़ों को हटाने का प्रस्ताव भी आया था। हालांकि, पर्यावरण संरक्षण के नाम पर कुछ एनजीओ और सामाजिक संगठनों ने विरोध प्रदर्शन कर इन वृक्षों को बचाने की मांग की थी, जिसके बाद यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

अब इस हादसे के बाद एक बार फिर सड़क सुरक्षा का मुद्दा गरमा गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे पेड़ों को काटने के पक्ष में नहीं हैं, लेकिन उन्हें ट्रांसप्लांट कर किसी सुरक्षित स्थान पर लगाया जाना चाहिए। नागरिकों ने सुझाव दिया कि इन पुराने वृक्षों को पास स्थित सुरेश्वर पाटिल उद्यान जैसे खुले स्थानों पर स्थानांतरित किया जा सकता है, जहां पहले भी कई पेड़ों का सफल ट्रांसप्लांट किया जा चुका है।

रहिवासियों ने यह भी बताया कि मुलुंड चेक नाका से मुलुंड स्टेशन जाने के लिए सीमेंट कंपनी रोड सबसे नजदीकी और व्यस्त मार्गों में से एक है। यहां रिक्शा, कार और अन्य वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। भविष्य में यदि टीएमटी बस सेवा भी इस मार्ग से शुरू होती है, तो ट्रैफिक का भार और बढ़ जाएगा। ऐसे में सड़क चौड़ीकरण और दृश्यता सुधारना अत्यंत आवश्यक हो गया है।

फिलहाल मुलुंड पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

PNR न्यूज़ और पावर समाचार के साथ जुड़े रहिए। आपके क्षेत्र में भी यदि कोई महत्वपूर्ण घटना या समाचार हो, तो उसका वीडियो या जानकारी हमें जरूर भेजें।

संपर्क नंबर: 87792 56212

 

Popular Posts

Ganeshotsav 2026: Police Administration Urges Citizens to Celebrate festival with Peace, Order, and Social Responsibility; Coordination Meeting Held in Mulund

  Special Correspondent | Mumbai   Mumbai Police is fully prepared to maintain law and order and ensure a disciplined atmosphere across ...