Thursday, June 25, 2026

मुलुंड रेलवे स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर हादसे की संभावना!!

मुलुंड: मानसून के आगमन से मुंबईकरों ने राहत की सांस ली है. लेकिन इसी बारिश की वजह से मुलुंड रेलवे स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर रेलवे की जमीन पर दीमक से खोखला हुआ एक पेड़ खतरे की घंटी बन गया है.
मुलुंड पश्चिम रेलवे स्टेशन के झवेर रोड की तरफ वाले एक्ज़िट के पास - रेलवे की सीमा में एक हरा-भरा दिखने वाला पेड़ है जिसका तना दीमक की वजह से पूरी तरह खोखला हो चुका है. भारी बारिश, भूस्खलन या तेज़ हवा के कारण यह कमजोर पेड़ रेलवे पटरी पर गिर सकता है, जिससे रेल यातायात बाधित होगी. साथ ही बगल की इमारतों पर गिरने से जान-माल का नुकसान भी हो सकता है.
पत्रकार और मुलुंड के एक जागरूक नागरिक होने के नाते आज हम इस बात को रेलवे और मनपा के संज्ञान में ला रहे हैं. उम्मीद है रेलवे और मनपा प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लेंगे और भविष्य में संभावित हादसे को देखते हुए उचित कार्रवाई करेंगे. सूचना मिलने के बावजूद यदि प्रशासन निष्क्रिय रहा और आनेवाले दिनों में दुर्भाग्य से यह हादसा हो गया तो इसका जिम्मेदार रेलवे प्रशासन और मनपा दोनों होंगे. 


 

No comments:

Popular Posts

मुलुंड रेलवे स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर हादसे की संभावना!!

मुलुंड: मानसून के आगमन से मुंबईकरों ने राहत की सांस ली है. लेकिन इसी बारिश की वजह से मुलुंड रेलवे स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर रेलवे की जमी...