Friday, September 13, 2024

30 साल की परंपरा को जारी रखते हुए, निर्मल ग्रुप का गणपति उत्सव : इस बार ...


*30 साल की परंपरा को जारी रखते हुए, निर्मल ग्रुप का गणपति उत्सव : इस बार ‘द्वारका पुरी महल’ की दिव्यता से पाएं बाप्पा का खास आशीर्वाद!*

मुंबई – मुलुंड, जवाहर सिनेमा के मैदान में निर्मल लाइफस्टाइल और निर्मल ग्रुप द्वारा गणपति उत्सव का आयोजन, एक ऐसी परंपरा है जो बीते 30 वर्षों से अनगिनत दिलों को जोड़ रही है। इस वर्ष, 2024 में, यह आयोजन और भी खास है। ‘द्वारका पुरी महल’ की भव्य सजावट, जैसे हम द्वारकाधीश पहोच गए, और 11 फीट की दिव्य गणेशजी की मूर्ति, हर भक्त के हृदय में अपार श्रद्धा का संचार कर रही है।

तीन दशकों से लगातार, यह उत्सव सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक भावना है, जो हमें एक-दूसरे से जोड़ती है, हमारे परिवारों और मित्रों को एकजुट करती है। गणपति बाप्पा की यह उपासना हर साल हमें नए उल्लास, उम्मीद, और सच्चे आशीर्वादों से भर देती है।

आइए, इस साल भी इस उत्सव में शामिल होकर गणपति बाप्पा के चरणों में अपनी आस्था अर्पित करें, उनका आशीर्वाद प्राप्त करें, और प्रेम और भक्ति के इस सफर का हिस्सा बनें। 

  

**गणपति बाप्पा मोरिया!**









Monday, September 9, 2024

श्रावण की अमावस्या श्री बालराजेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति का मेला


श्रावण की अमावस्या : श्री बालराजेश्वर महादेव मंदिर में भक्ति का मेला

 

मायानगरी मुंबई के मुलुंड उपनगर में स्थित श्री बालराजेश्वर महादेव मंदिर सदियों से भक्तों के लिए आस्था का केंद्र रहा है। यह मंदिर विशेष रूप से श्रावण मास में लाखों शिवभक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता है। इस वर्ष श्रावण मास में सोमवार और अमावस्या का दुर्लभ संयोग बनने से मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा।

शिवभक्तों ने पूरे दिन मंदिर में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठान किए। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने भाव विभोर होकर भगवान शिव की स्तुति की। शिवभक्तों ने महाप्रसाद का भी भव्य आयोजन किया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

श्री बालराजेश्वर महादेव मंदिर का महत्व

श्री बालराजेश्वर महादेव मंदिर अपनी प्राचीनता और भव्य वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा स्वयं प्रकट हुई थी। इस मंदिर में आने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

श्रावण मास का महत्व

श्रावण मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माह माना जाता है। इस माह में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस माह में भगवान शिव भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं।


Popular Posts

मुलुंड रेलवे स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर हादसे की संभावना!!

मुलुंड: मानसून के आगमन से मुंबईकरों ने राहत की सांस ली है. लेकिन इसी बारिश की वजह से मुलुंड रेलवे स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर रेलवे की जमी...