Monday, May 13, 2024

मुंबई में धूल भरी आंधी से अफरा तफरी, पेट्रोल पंप पर भारी होर्डिंग गिरी


मुंबई के घाटकोपर में रमाबाई नगर घाटकोपर ईस्ट भारत पैट्रोल पम्प, इस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर शाम साडे चार बजे तेज धूल भरी आंधी के बीच एक बहोत बड़ा लोखंड की पट्टी से बना होर्डिंग भारत पैट्रोल पम्प पर गिरने से चालीस लोग घायल हुए है जिनको नजदीकी मनपा अस्पताल में भारती करके उपचार शुरू किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि और कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। होर्डिंग एक पेट्रोल पम्प की दीवार पर ही था। दृश्यों से पता चलता है कि पेट्रोल पम्प के ठीक बीच में ढांचा ढह गया। मुंबई पुलिस ने कहा कि बचावकर्मी घटनास्थल पर हैं और मलबे में फंसे जीवित बचे लोगों की तलाश कर रहे हैं। अभी तक किसीकी हताहत की खबर नहीं है। सूत्रों से पता चला है की ये होर्डिंग अनाधिकृत था और मुंबई में जितने भी अनाधिकृत होर्डिंग लगे है उसपर कठोर दंडनीय कार्यवाही होनी चाहिए और इनके उपर कार्यवाही नहीं करने वाले अधिकारिओ के उपर भी सजापात्र दंडनीय कार्यवाही होनी चाहिए।


No comments:

Popular Posts

Maharashtra Gets Its First ‘Always-On Discount’ Retail Destination as Outlet Mall of India Unveiled in Mumbai

Photo credit: Rajesh Dabhade Mumbai, March 31, 2026: In a significant boost to Maharashtra’s retail and lifestyle landscape, Bhu...